top of page

chandrani and tejasvi became the youngest MP to reach Parliament

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
May 26, 2019
1 min read

ये हैं सबसे युवा सांसद, पहली बार संसद में रखा कदम

📷

हाईलाइट

  • ओडिशा से बीजद सांसद चंद्राणी मुर्मू 25 साल 11 महीने की उम्र में बनी सांसद

  • कर्नाटक से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या 28 की उम्र में बने सांसद

लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार ओडिशा की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा सांसद बनीं हैं। चंद्राणी की उम्र 25 साल 11 महीने है। 17 वीं लोकसभा के लिए उन्होंने ओडिशा की आदिवासी बाहुल्य क्योंझर सीट से नवीन पटनायक की पार्टी (बीजद) से चुनाव लड़ा। चंद्राणी ने इस सीट पर दो बार से भाजपा सांसद रहे अनंत नायक को 66,203 वोट से हराया। चंद्राणी लोकसभा में अब तक की सबसे युवा महिला सांसद भी होंगी। 16 जुलाई को उनका 26वां जन्मदिन है। उम्मीद है कि इससे पहले वे शपथ ले लेंगी। चंद्राणी के अलावा बेंगलुरु दक्षिण सीट से तेजस्वी सूर्या सबसे युवा सांसद बने है। 28 साल के भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी ने कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद को 3,31,192 वोट से हराकर जीत दर्ज की। सूर्या इस लोकसभा चुनाव में जीतकर भाजपा के सबसे युवा सांसद बन गए।



आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/chandrani-murmu-and-tejasvi-surya-became-the-youngest-mp-to-reach-parliament-68898


Comments


bottom of page