Dhoni's mentor Deval Sahay passes away after prolonged illness in Ranchi

शोक: धोनी के मेंटॉर रहे देवल सहाय का रांची में 73 साल की उम्र में निधन, सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था

हाईलाइट
महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर देवल सहाय का 73 वर्ष की उम्र में मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में निधन
सांस लेने में तकलीफ के कारण देवल सहाय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
भारत को दो बार विश्व कप विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर देवल सहाय का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया है। सहाय को रांची में पहली टर्फ पिच तैयार करने का श्रेय जाता है। वह 73 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। सहाय, जिनका पहला नाम देवब्रत था, लेकिन लोग उन्हें देवल बुलाते थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें नौ अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/dhonis-mentor-deval-sahay-passes-away-after-prolonged-illness-in-ranchi-187978





Comments