top of page

Election campaign will be closed at night 10 O'clock In bangal

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
May 16, 2019
1 min read

#बंगालविवाद: आज थमेगा #चुनावप्रचार, EC के फैसले के बाद क्या है ममता की नीति

Election campaign will be closed at night 10 O'clock In bangal

हाईलाइट

  • आज #सीएमममताबनर्जी मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जोका और सुकांता सेतु में करेंगी प्रचार बंगाल में 9 सीटों पर आज रात 10 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा बंगाल में विवाद के बाद #चुनावआयोग ने लिया फैसला

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पहले आज (गुरुवार) को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। बंगाल में 9 सीटों पर आज रात 10 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। तय समय के मुताबिक, 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार 17 मई की शाम को खत्म होना था, लेकिन चुनाव आयोग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में 16 मई को रात दस बजे से हर प्रकार का प्रचार अभियान प्रतिबंधित हो जाएगा।

बंगाल में प्रचार थमने से एक दिन पहले ही #पश्चिमबंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी रणनीति में बदलाव कर लिया है। शुक्रवार को होने वाली रैलियों को गुरुवार यानी आज ही करने का फैसला लिया। ममता बनर्जी आज मथुरापुर और डायमंड हार्बर में जनसभाएं संबोधित करेंगी। वहीं जोका और सुकांता सेतु में पदयात्रा के साथ बंगाल की जनता से वोट की अपील करेंगी। ममता बनर्जी ने अब सीधे मोदी पर प्रहार करते हुए जनता के बीच जाकर एक ही नारा देंगी। बीजेपी को हराओ, मोदी को वोट मत दो।

Comments


bottom of page