top of page

Flood live updates in North India, Cloud burst in Uttarakhand, Heavy rain live update

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Aug 19, 2019
1 min read

बाढ़ से बेहाल उत्तर भारत, उत्तराखंड में फटा बादल, 28 की मौत 17 के शव बरामद




हाईलाइट

  • उत्तर भारत में बाढ़ से मची तबाही

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में उफान पर नदियां

  • उत्तराखंड में बादल फटने से 17 की मौत, कई लोग लापता

उत्तर भारत भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन की समस्याओं से जूझ रहा है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार के बाद अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। भूस्खलन और बादल फटने से उत्तराखंड कई खंड में बंट गया है। 8 जिलों में सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। कई पुल बाढ़ में बह गए हैं। रविवार को उत्तरकाशी में बदल फटने के बाद आई बाढ़ में 28 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। मलवे से 17 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दिल्ली में भी यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को हथिनि कुंड बैराज से 8.14 लाख़ क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।





Comments


bottom of page