top of page

Floods:More than 40 died in Assam and Bihar,lakh people affected

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jul 16, 2019
1 min read

बिहार-असम में बाढ़ का कहर, अब तक 44 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

📷

हाईलाइट

  • बाढ़ की वजह से बिहार में 24, असम में 15 लोगों की मौत

  • असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में, करीब 43 लाख लोग प्रभावित

  • नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार के 12 जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

बिहार और असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बिहार और असम में बाढ़ की वजह से गंभीर स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक करीब 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। कई नदियां खतरे की निशान के ऊपर बह रही हैं। पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के करीब 12 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है। लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर स्थिति का जायजा लिया और इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।



आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/floods-more-than-40-people-died-in-assam-andbihar-lakh-people-affected-rains-in-nepal-73249


Comments


bottom of page