Former foreign minister Sushma Swaraj birthday

Sushma Swaraj Birthday: ऐसी थी भारत की सुषमा, 25 साल की उम्र में बन गई थीं कैबिनेट मंत्री
📷 हाईलाइट भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज जन्मदिन है
सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा के अम्बाला कैंट में 14 फरवरी, 1952 को हुआ था
स्वराज भाजपा की एकमात्र नेता थीं, जिन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत, दोनों क्षेत्र से चुनाव लड़ा था भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज जन्मदिन है। सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा के अम्बाला कैंट में 14 फरवरी, 1952 को हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली थी। अपने पिता की तरह वे भी आपराधिक मामलों की वकील थी और दिल्ली हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती थी। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से उन्होंने शादी की थी। सुषमा स्वराज भाजपा की एकमात्र नेता थीं, जिन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत, दोनों क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें एक प्रखर वक्ता के रूप में जाना जाता था। 25 साल की उम्र में वह कैबिनेट मंत्री बन गई थीं। 67 साल की उम्र में (6 अगस्त 2019) को उनका निधन हो गया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/former-foreign-minister-sushma-swaraj-birthday-108943





Comments