top of page

Hurricane effect in Mumbai : Trees falling from strong winds

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jun 12, 2019
1 min read

मुंबई में चक्रवात तूफान का असर: तेज हवाओं से गिरे पेड़, कल सुबह गुजरात पहुंचेगा तूफान

📷

हाईलाइट

  • महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात वायु का दिखाई दिया असर

  • चक्रवात की वजह से उत्तर महाराष्ट्र के तट पर में तेज हवाएं चलेंगी

  • गुजरात में इसकी रफ्तार अधिकतम 135 किमी प्रति घंटा हो सकती है

लक्षद्वीप द्वीप समूह के पास अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'वायु' तेजी से गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम संबंधी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात 13 जून तक पहुंच सकता है। हालांकि गुजरात पहुंचने से पहले महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात वायु का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह इसका असर मुंबई कोस्ट के आसपास दिखा, जहां तेज हवाएं चलीं और इस दौरान कई पेड़ भी धराशायी हो गए। मुंबई मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार चक्रवात की वजह से उत्तर महाराष्ट्र के तट पर में तेज हवाएं चलेंगी।



आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें -  https://www.bhaskarhindi.com/news/hurricane-effect-in-mumbai-trees-falling-from-strong-winds-70373


Comments


bottom of page