top of page

ICC Cricket World Cup 2019: Afghanistan vs West Indies, AFG VS WI

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jul 4, 2019
1 min read

#WorldCup2019: इंग्लैंड के मैदान पर आज अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज पहली बार आमने-सामने

ICC Cricket World Cup 2019: Afghanistan vs West Indies, AFG VS WI

हाईलाइट

  • #वर्ल्डकप2019 का 42वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और #वेस्टइंडीज के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

#2019ICCवर्ल्डकप का 42वां मुकाबला आज #अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह आखिरी और महज औपचारिक मैच होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस पहले ही बाहर हो चुकी हैं। वेस्टइंडीज  को अपने पिछले 8 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं अफगानिस्तान को अपने सभी 8 मैचों में हार मिली है। अंक तालिका में वेस्टइंडीज 3 अंकों के साथ 9वें और अफगानिस्तान बिना किसी अंक के सबसे आखिरी 10वें नंबर पर है। अब दोनों टीमें मैच जीतकर घर लौटना चाहेंगी। इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

Comments


bottom of page