top of page

ICC Cricket World Cup 2019: England vs Afghanistan, ENG VS AFG

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jun 18, 2019
1 min read

World Cup 2019: इंग्लैंड-अफगानिस्तान के बीच मैच आज, टूर्नामेंट में पहली बार होगा आमना-सामना

📷

हाईलाइट

  • वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज मेजबान इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज मेजबान इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पांचवां मैच होगा। इससे पहले हुए अपने 4-4 मैचों में से इंग्लैंड ने 3 जीते हैं और एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान को चारों मैचों में हार मिली है। अंक तालिका की बात करें तो इंग्लैंड 6 अंकों के साथ चौथे और अफगानिस्तान बिना किसी अंक के सबसे आखिरी 10वें नंबर पर है। अब आज का मैच जीतकर इंग्लैंड अपने खाते में दो अंक और जोड़ना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान की नजरें टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने पर होंगी।




Comments


bottom of page