ICC Cricket World Cup 2019: England vs Australia, ENG VS AUS

इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अजेय सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया
📷
हाईलाइट
वर्ल्ड कप का 32वां मैच आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा
मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
ICC वर्ल्ड कप का 32वां मैच आज दो दिग्ग्ज टीम मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह 7वां मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले 6 मैचों में से पांच जीते हैं और 1 मैच में उसे हार मिली है। वहीं इंग्लैंड ने अब तक 6 मैचों में से 4 जीते हैं और 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की नजरें यह मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर जाने पर होंगी। मेजबान इंग्लैंड टीम यह मैच जीतकर सेमीफाइनल की रेस में अपनी दावेदारी पक्की करने उतरेगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-cricket-world-cup-2019-england-vs-australia-eng-vs-aus-live-updates-live-score-eoin-morgan-aaron-finch-71441





Comments