ICC Cricket World Cup 2019: New Zealand vs Pakistan, NZ VS PAK

World Cup 2019: पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड
📷
हाईलाइट
वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा
मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
ICC वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह 7वां मैच होगा। न्यूजीलैंड ने अब तक हुए अपने 6 मैचों में 5 जीते और 1 में उसे हार मिली है। पाकिस्तान ने पिछले 6 मैचों में से सिर्फ 2 जीते हैं और 3 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अंक तालिका की बात करें तो न्यूजीलैंड 11 अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान 5 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। अब न्यूजीलैंड यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर पाकिस्तान आज मैच हार जाती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-cricket-world-cup-2019-new-zealand-vs-pakistan-nz-vs-pak-live-updates-live-score-kane-williamson-sarfaraz-ahmed-71535





Comments