top of page

ICC cricket world cup 2019: South Africa vs Bangladesh, SA VS BAN

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jun 2, 2019
1 min read

World Cup 2019: साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच आज, दोनों टीमें 8 साल बाद भिड़ेंगी

📷

हाईलाइट

  • वर्ल्ड कप का 5वां मैच आज साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप का 5वां मैच आज साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। साउथ अफ्रीका का यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा। पहले मैच में साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड ने 104 रन से हराया था। वहीं बांग्लादेश का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच आठ साल बाद कोई मुकाबला होगा। इससे पहले वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना 2011 में हुआ था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 206 रनों से हराया था।




Comments


bottom of page