ICC Cricket World Cup 2019: South Africa vs West Indies, SA VS WI

World Cup 2019: साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच आज
📷
हाईलाइट
वर्ल्ड कप का 15वां मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेला जाएगा
मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
ICC वनडे वर्ल्ड कप का 15वां मैच आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका का यह चौथा और वेस्टइंडीज का तीसरा मैच होगा। साउथ अफ्रीका को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड कप में यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका लगातार तीन मैच हारा है। वनडे मैचों में अगस्त 2008 में साउथ अफ्रीका लगातार 4 मैच हारा था। वेस्टइंडीज अब तक हुए 2 मैचों में से 1 जीता है और 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब आज का मैच जीतकर साउथ अफ्रीका अपने लगातार हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज अपनी दूसरी जीत दर्ज करने मैदान में उतरेगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-cricket-world-cup-2019south-africa-vs-west-indies-sa-vs-wi-live-updates-live-score-70172





Comments