top of page

ICC Cricket World Cup 2019: Sri Lanka vs West Indies, SL VS WI

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jul 1, 2019
1 min read

World Cup 2019: श्रीलंका-वेस्टइंडीज के बीच मैच आज, इंग्लैंड में 40 साल बाद आमने-सामने

📷

हाईलाइट

  • वर्ल्ड कप का 39वां मैच आज श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

ICC वर्ल्ड कप का 39वां मैच आज श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह 8वां मुकाबला होगा। श्रीलंका को पिछले 7 मैचों में से 2 में जीत हासिल हुई और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने अब तक अपने 7 मैचों में से 1 जीता और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका की बात करें तो श्रीलंका 6 अंकों के साथ 6वें और वेस्टइंडीज 3 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं।




Comments


bottom of page