ICC World Cup 2019: India vs Pakistan, IND VS PAK, Virat Kohli

#WorldCup2019: भारत-पाकिस्तान मैच आज, दोनों टीमें मैनचेस्टर के मैदान पर 20 साल बाद आमने-सामने
हाईलाइट
#ICCवनडेवर्ल्डकप का 22वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत का यह चौथा और पाकिस्तान का पांचवां मैच होगा। भारत ने अब तक हुए अपने 3 मैचों में से 2 मैच जीते हैं और 1 मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने 4 मैचों में से 1 जीता है और उसे 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। इंग्लैंड के इस मैदान पर दोनों टीमें 20 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें 1999 के वर्ल्ड कप में यहां पर खेली थीं। उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 47 रन से हराया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-world-cup-2019-india-vs-pakistan-ind-vs-pak-live-updates-live-score-virat-kohli-sarfaraz-ahmed-70695 #WorldCup19 #IndiaVsPakistan #WorldCupIndiavsPakistan2019 #ViratKohli #Manchester #EmiratesOldTrafford #LiveMatchIndiaVsPakistan #ManchesterWeather #Cricket #England #BhaskarhindiSports #BhaskarNews #Bhaskarhindi





Comments