top of page

IPL 12: MS Dhoni became the first Indian to hit 200 sixes in IPL

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Apr 22, 2019
1 min read

धोनी #IPL में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और 4000 रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने

📷

हाईलाइट

  • धोनी IPL में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

  • धोनी IPL में कप्तान के तौर पर 4000 रन बनाने वाले पहले कप्तान भी बने

#इंडियनप्रीमियरलीग (IPL) में #चैन्नईसुपरकिंग्स के #कप्तानमहेंद्रसिंहधोनी ने एक बड़ा #रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। धोनी IPL में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की है। इस #टूर्नामेंट में अब धोनी के 184 मैचों में 203 छक्के हो गए हैं। इसके अलावा धोनी टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर #4000रन बनाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। धोनी ने IPL में अब तक 168 मैचों में कप्तनी की है और 4040 रन बनाए हैं।


IPL में  सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में भी धोनी तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने अब तक 121 मैचों में सबसे ज्यादा 323 छक्के जड़े हैं। वहीं बेंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में 150 मैचों में 204 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।



Comments


bottom of page