top of page

IPL 12: Royal Challengers Bangalore vs Kings XI Punjab, Virat

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Apr 24, 2019
1 min read

IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर पंजाब से भिड़ेगी बेंगलोर

📷

हाईलाइट

  • IPL का 42वां मैच आज बेंगलोर (RCB) और पंजाब के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

#इंडियनप्रीमियरलीग (IPL) का 42वां मैच आज #रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु (RCB) और #किंग्सइलेवनपंजाब (KXIP) के बीच #एमचिन्नास्वामीस्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में दूसरी बार आमना-सामना होगा। पहले मैच में बेंगलोर ने पंजाब को 8 विकेट से हराया था। अब पंजाब यह मैच जीतकर बेंगलोर से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।


इस सीजन में दोनों टीमों का यह 11वां मैच होगा। बेंगलोर ने अब तक खेले गए अपने 10 मैचों में से 3 जीते हैं और 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब बेंगलोर को #प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। वहीं पंजाब ने अब तक खेले गए अपने 10 मैचों में से 5 जीते हैं और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब को भी प्लेऑफ में बने रहने के लिए बाकी बचे 4 में से 3 मैच जीतने जरूरी हैं। #अंकतालिका की बात करें तो बेंगलोर 6 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है और पंजाब 10 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर है। अब बेंगलोर यह मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़ना चाहेगी।



Comments


bottom of page