top of page

IPL-13 CSK VS RCB 25th Match, Chennai vs Bangalore, Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 10, 2020
1 min read

IPL-13: डबल हेडर के दूसरे मैच में आज कोहली-धोनी आमने-सामने, बैंगलोर चौथी और चेन्नई तीसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी




हाईलाइट

  • IPL-13 के तीसरे डबल हेडर का दूसरा मैच आज चेन्नई और बैंगलोर के बीच दुबई में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के तीसरे डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 25वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। चेन्नई का लीग स्टेज में यह 7वां और बैंगलोर का 6वां मैच होगा। बैंगलोर अपने पिछले 5 मैचों में से 3 जीती और 2 में उसे हार मिली है। वहीं चेन्नई अपने पिछले 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीती और 4 में उसे हार मिली है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बैंगलोर 6 अकों के साथ पांचवें और चेन्नई 4 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है। अब बैंगलोर की नजर चौथी जीत पर होगी। वहीं चेन्नई अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।




Comments


bottom of page