top of page

IPL-13, CSK VS SRH 14th match, Chennai vs Hyderabad, chennai super kings vs Sunrisers hyderabad

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 2, 2020
1 min read

IPL-13: चेन्नई-हैदराबाद आज 14वें मैच में आमने-सामने, दोनों टीमों की नजर दूसरी जीत पर




हाईलाइट

  • IPL-13 का 14वां मैच आज चेन्नई और हैदराबाद के बीच दुबई में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 14वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। चेन्नई और हैदराबाद का लीग स्टेज में अब तक प्रदर्शन एक जैसा रहा है। दोनों टीमों ने अपने पिछले 3 मैचों में 1-1 जीत दर्ज की है और 2-2 हारे हैं। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद 2 अकों के साथ 7वें और चेन्नई भी इतने ही अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। अब आज का मैच जीतकर दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।



Comments


bottom of page