top of page

IPL-13 MI VS CSK 41st Match, Chennai vs Mumbai, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, Rohit Sharma

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 23, 2020
1 min read

IPL-13: लीग स्टेज के 41वें मैच में आज मुंबई-चेन्नई आमने-सामने, मैच हारने पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी CSK




हाईलाइट

  • IPL-13 का 41वां मैच आज मुंबई और चेन्नई के बीच शारजाह में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 41वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में मुंबई का यह 10वां और चेन्नई का 11वां मैच होगा। दोनों टीमें लीग में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था। अब मुंबई आज का मैच जीतकर चेन्नई से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं चेन्नई लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी। चेन्नई अगर आज मैच हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।




Comments


bottom of page