top of page

IPL-13, MI VS RR 20th Match, Mumbai vs Rajasthan, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Rohit Sharma

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 6, 2020
1 min read

IPL-13: लीग के 20वें मैच में आज मुंबई-राजस्थान आमने-सामने, लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगी रोहित की MI




हाईलाइट

  • IPL-13 का 20वां मैच आज मुंबई और राजस्थान के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे से होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयलस (RR) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। मुंबई ने लिग में अब तक 5 मैचों में से 3 जीते हैं और 2 में उसे हार मिली है। वहीं राजस्थान अपने पिछले 4 मैचों में से 2 जीते हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 6 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान 4 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है। अब मुंबई की नजर लगातार तीसरी जीत हासिल करने पर होगी। वहीं राजस्थान अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।



Comments


bottom of page