top of page

IPL-13 RCB VS DC 55th Match, Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, Virat kohli

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Nov 2, 2020
1 min read

IPL-13: लीग स्टेज के 55वें मैच में आज बैंगलोर-दिल्ली आमने-सामने, जीतने वाली टीम पहले क्वालिफायर में मुंबई से भिड़ेगी




हाईलाइट

  • IPL-13 में लीग स्टेज का 55वां मैच आज बैंगलोर और दिल्ली के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में लीग स्टेज का 55वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का यह 14वां और आखिरी मैच होगा। वहीं दुसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को 59 रनों से हराया था।




Comments


bottom of page