top of page

IPL-13 RCB VS SRH 52nd Match, Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad, Virat Kohli

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 31, 2020
1 min read

IPL-13: डबल हेडर के दूसरे मैच में आज बैंगलोर-हैदराबाद आमने-सामने, प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी RCB




हाईलाइट

  • IPL-13 के 9वें डबल हेडर का दूसरा मैच आज बैंगलोर और हैदराबाद के बीच शारजाह में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 9वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 52वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का यह 13वां मैच होगा। वहीं दुसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। अब यह मैच जीतकर बैंगलोर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद अगर यह मैच हारी तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।




Comments


bottom of page