top of page

IPL-13 SRH VS CSK 29th Match, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, David Warner, MS Dhoni

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 13, 2020
1 min read

IPL-13: लीग के स्टेज के 29वें मैच में आज हैदराबाद-चेन्नई आमने-सामने, SRH से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगी CSK




हाईलाइट

  • IPL-13 का 29वां मैच आज हैदराबाद और चेन्नई के बीच दुबई में खेला जाएगा

  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में लीग स्टेज के आधे मैच खेले जा चुके हैं। आज से लीग स्टेज का सेकेंड हाफ शुरु हो रहा है। लीग में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेल चुकी हैं। अब लीग स्टेज में सभी टीमों का दोबारा आमना-सामना होगा। ऐसे में आज लीग का 29वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 8वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया था। अब चेन्नई आज का मैच जीतकर हैदराबाद से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।




Comments


bottom of page