top of page

Jharkhand Assembly Polls, Jharkhand Assembly Elections, Jharkhand Assembly Seats,

  • Writer: Dainik Bhaskar Hindi
    Dainik Bhaskar Hindi
  • Dec 7, 2019
  • 1 min read

झारखंड की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, PM मोदी ने वोट करने की अपील की

📷

हाईलाइट

  • झारखंड की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

  • इन 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

  • मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव के द्वितीय चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है, जहां उनके खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के लड़ने से मामला दिलचस्प हो गया है। राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।




Comments


bottom of page