top of page

Karnataka Crisis: Hearing in SC, Monsoon Session of Assembly begin

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jul 12, 2019
1 min read

#कर्नाटक संकट: आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र, SC में भी अहम सुनवाई

Karnataka Crisis: Hearing in SC, Monsoon Session of Assembly begin

हाईलाइट

  • संकट में #एचडीकुमारस्वामी की सरकार बागी विधायकों और #विधानसभास्पीकर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज से शुरू हो रहा विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा

कर्नाटक में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक संकट किस ओर रुख करेगा आज इसकी तस्वीर साफ हो सकती है। बागी विधायकों और विधानसभा स्पीकर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इसके अलावा आज से ही कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस ने व्हिप जारी कर सभी विधायकों को सत्र में मौजूद रहने को कहा है, अनुपस्थित विधायक को अयोग्य करार करने की बात कही गई है। वहीं इस्तीफा देने वाले कर्नाटक कांग्रेस के बागी विधायक स्पीकर से मिलने के बाद फिर से मुंबई पहुंच गए हैं।

Comments


bottom of page