Madhya Pradesh: Congress MLA threatens to burn BJP MP Pragya Thakur alive

साध्वी प्रज्ञा को धमकी, कांग्रेस विधायक बोले- 'पुतला ही नहीं, जिंदा भी जला देंगे'
हाईलाइट
ब्यावरा के कांग्रेस विधायक ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
पुतला फूंक कर साध्वी प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी दी
साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को बताया था देशभक्त
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने गुरुवार को भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में साध्वी प्रज्ञा को जिंदा जला देने की धमकी दी। दांगी ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि 'यदि प्रज्ञा ठाकुर यहां (मध्यप्रदेश) आई तो उन्हें जिंदा जला देंगे।' दरअसल साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। इसके बाद से ही विपक्ष द्वारा लगातार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/madhya-pradesh-congress-mla-threatens-to-burn-bjp-mp-pragya-thakur-alive-96424





Comments