Maharashtra 10th class result 2019 declared, check result here
- Dainik Bhaskar Hindi
- Jun 8, 2019
- 1 min read
10वीं के नतीजे हुए जारी, नागपुर का परिणाम रहा 67.27%
📷
राज्य शिक्षा मंडल द्वारा शनिवार को 10वीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए। इस वर्ष नागपुर विभाग का प्रदर्शन राज्य में सबसे निराशाजनक रहा। नागपुर का कुल परिणाम 67.27% रहा। नागपुर से कुल 1 लाख 64 हजार 751 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। 1 लाख 62 हजार 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 1 लाख 8 हजार 977 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। राज्य की स्थिति देखें तो 16 लाख 39 हजार 862 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इसमें से 16 लाख 18 हजार 602 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें से 12 लाख 47 हजार 903 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। राज्य का परिणाम कुल 77.10 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 12.31 प्रतिशत घटा है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/maharashtra-10th-class-result-2019-declared-check-result-here-70056
Comments