top of page

Maharashtra assembly election live update, Rahul Gandhi rally live update, Rahul gandhi live update

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Oct 13, 2019
1 min read

महाराष्ट्र चुनाव में आज राहुल फूंकेंगे चुनावी बिगुल

📷

हाईलाइट

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज शुरू से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान

  • लातूर के असुआ के बाद मुंबई के चांदीवली और धारावी में देंगे अपना संबोधन

  • 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी आज (रविवार) चुनाव अभियान की शुरूआत करने मैदान में उतरेंगे। राहुल गांधी अपने प्रचार अभियान के पहले दिन महाराष्ट्र में तीन चुनावी रैलियां संबोधित करेंगे। लातूर के असुआ से कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए चनावी प्रचार करने के बाद वह मुंबई के चांदीवली में नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में अपना संबोधन देंगे। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके परिणाम 24 अक्टूबर को सामने आ जाएंगे।




Comments


bottom of page