top of page

Manoj Tiwari Replaced As Delhi BJP President

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jun 2, 2020
1 min read

भाजपा: सोनीपत में क्रिकेट खेलने के बाद दिल्ली में गिरा मनोज तिवारी का विकेट, आदेश गुप्ता संभालेंगे कमान




कोरोना महासंकट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों को बदला गया है। इसमें सबसे बड़ा नाम दिल्ली में मनोज तिवारी की जगह उत्तर दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता को अध्यक्ष पद दिया गया है। इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में विक्रम उसेंडी की जगह विष्णुदेव साय और मणिपुर में के भावनानंद सिंह की जगह एस टिकेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद संभालेंगे। तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई।


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/manoj-tiwari-replaced-as-delhi-bjp-president-133809


Comments


bottom of page