top of page

MHT CET 2020: Maharashtra State Common Entrance Test 2020 results declared, check your results here

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Nov 29, 2020
1 min read

MHT CET 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, यहां पर चेक करें अपना परिणाम



महाराष्ट्र CET सेल ने शनिवार देर रात महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2020) के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार में एग्जाम में कुल 41 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स MHT CET की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। MHT CET 2020 एग्जाम 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर और फिर 7 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। इस साल एग्जाम में करीब 3.88 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट से पहले CET सेल ने 10 नवंबर को आंसर-की 1 जारी की थी। महाराष्ट्र CET एक राज्य स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम है, जिसका आयोजन हर साल महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया जाता है।




Comments


bottom of page