PM Narendra Modi's public meeting in Madhya Pradesh & maharashtra

हाईलाइट
सीधी-जबलपुर में आज #पीएममोदी करेंगे जनसभा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में करेंगे रैली भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट
#लोकसभाचुनाव2019 के प्रचार में जुटे #प्रधानमंत्रीनरेन्द्रमोदी आज (शुक्रवार) को #मध्य प्रदेश और #महाराष्ट्र राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की पहली #जनसभा दोपहर 02.15 बजे मध्य प्रदेश के सीधी में होगी। यहां पीएम मोदी भाजपा की वर्तमान सांसद और इस बार की भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। सीधी में भाजपा का मुकाबला मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से है। अजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। सीधी में रैली के बाद पीएम मोदी जबलपुर में शाम 4.50 बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबलपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के सीनियर लीडर और राजयसभा सांसद विवेक तन्खा से है। पीएम मोदी रात 8 बजे महाराष्ट्र की राजधानी #मुंबई में भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।





Comments