top of page

Prime Minister Narendra Modi addresses the nation on the efforts made by ISRO regarding Chandrayaan-

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Sep 7, 2019
1 min read

चंद्रयान-2 को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बोले- विज्ञान में विफलता नहीं होती

📷

हाईलाइट

  • देश को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

  • देश को इसरो के सभी वैज्ञानिकों पर गर्व, एक बार फिर से प्रयास किया जाएगा- पीएम मोदी

चंद्रयान-2 का इसरो से संपर्क टूट जाने के बाद हैरान-परेशान भारतीय वैज्ञानिक के इस प्रयास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेगलुरू स्थित इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को संबोधित किया। अब तक उन्होंने अपने संबोधन में कहा, हम निश्चित रूप से सफल होंगे। इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी। हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं। ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है। विज्ञान में विफलता नहीं होती, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं। हम निश्चित रूप से सफल होंगे। इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी।




Comments


bottom of page