top of page

Priyanka Gandhi Vadra attacks on BJP in Fatehpur of Uttar Pradesh

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Apr 24, 2019
2 min read

फतेहपुर में गरजीं प्रियंका, कहा - गांधी परिवार से सवाल करना भाजपा की सनक

📷

हाईलाइट

  • प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे की शुरूआत कर दी है।

  • प्रियंका ने भाजपा के चुनावी भाषणों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके 50 फीसदी भाषण में केवल गांधी परिवार का ही जिक्र होता है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

#प्रियंकागांधीवाड्रा ने आज अपने तीन दिवसीय #उत्तरप्रदेश दौरे की शुरुआत कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए फतेहपुर में जनसभा करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा पर जमकर बरसी। प्रियंका ने भाजपा के #चुनावीभाषणों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके 50 फीसदी भाषण में केवल #गांधीपरिवार का ही जिक्र होता है। यह मेरे परिवार से सवाल करते हैं, लेकिन खुद नहीं बताते कि 5 सालों में इन्होंने क्या किया। बता दें कि #प्रियंकागांधी आज अपने भाई और #कांग्रेसअध्यक्षराहुलगांधी के साथ यूपी का दौरा करेंगी। गौरतलब है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी के #वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।


#लोकसभाचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज से उत्तर प्रदेश दौरे की शुरूआत कर दी है। इसी क्रम में फतेहपुर में एक #कांग्रेसप्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंची प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि इनको मेरे ही परिवार के बारे में बात करने की सनक है। इनका 50 प्रतिशत #चुनावीभाषण नेहरू जी ने क्या किया और इंदिरा गांधी ने क्या किया के बारे में ही होता है। यह कभी नहीं बताते कि इन्होंने क्या किया।


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/priyanka-gandhi-vadra-attacks-on-bjp-in-fatehpur-of-uttar-pradesh-66065


Comments


bottom of page