Priyanka in preparation for Uttar Pradesh assembly elections 2022

प्रियंका ने तय की जिलाध्यक्षों की 40 साल उम्र सीमा, मिशन 2022 पर फोकस
📷
हाईलाइट
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने तय की जिलाध्यक्षों की आयु सीमा
40 साल से अधिक उम्र वाला शख्स नहीं बन सकेगा जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की महज एक सीट जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी मिशन 2022 पर फोकस कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रियंका ने जिलाध्यक्षों की आयु सीमा भी तय कर दी है। अब कांग्रेस पार्टी में 40 की आयु पार वाला कोई भी नेता जिलाध्यक्ष नहीं बन सकेगा। प्रियंका लोगों के बीच में सिर्फ युवा चेहरों को भेजना चाहती हैं। वे उत्तर प्रदेश में संगठन को नए सिरे से तैयार करने जा रही है। इसके लिए उन्होंने 40 साल की उम्र सीमा के साथ-साथ महिला, ओबीसी और दलित चेहरों को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी देने पर काम कर रही हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/priyanka-gandhi-in-preparation-for-uttar-pradesh-assembly-elections-2022-71720





Comments