Rajnath say bjp govt formed the center,national treason not leave

📷
#केन्द्र में यदि #भाजपा की #सरकार बनी तो राष्ट्रदोह करने वालों की रूह कांप जायेगी। भाजपा की सरकार राष्ट्रद्रोह के खिलाफ और कड़ा कानून बनायेगी। रविवार को शहर के #रामलीलामैदान में आयोजित #जनसभा को संबोधित करते हुये #केन्द्रीयगृहमंत्रीराजनाथसिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के #घोषणापत्र में राष्ट्रद्रोह के कानून को समाप्त करने के ऐलान से साफ हो गया है कि भारत को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। गृहमंत्री ने कहाकि सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों को मारा, इस पर कांग्रेस सबूत मांग रही है। उन्होंने कहा कि सबूत मांग कर कांग्रेस ने सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हम मर्यादा का पालन करते हैं। पहले किसी भी देश को छेड़ेंगे नहीं और किसी ने भारत की तरफ आंख दिखाई तो छोड़ेंगे भी नहीं। इस दौरान गृहमंत्री ने कहाकि भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक ने संसद में सीधी-सिंगरौली के लिये प्रभावी भूमिका निभाई है, इसलिये उनके पक्ष में मतदान कर केन्द्र में मोदी की सरकार बनवायें।
मोदी ने मजबूत की देश की अर्थव्यवस्था #गृहमंत्रीसिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इससे पहले भारत गरीब और पिछड़े देशों में गिना जाता था। गरीब देशों में भारत 2014 में 9वें स्थान पर था। मोदी के चार साल के कार्यकाल में देश टॉपटेन 6 देशों की सूची में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा, देशभर में न सिर्फ सड़कों का जाल बिछा है, बल्कि डेढ़ करोड़ गरीबों के घर का सपना साकार हुआ है। गृहमंत्री ने राहुल की #न्याययोजना पर तंज कसते हुये कहाकि इससे #कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति की जा रही है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/rajnath-says-bjp-govt-formed-the-center-national-treason-not-leave-65856





Comments