top of page

Rare Yoga on Diwali after 499 years: Guru and Saturn in their own zodiac signs

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Nov 2, 2020
1 min read

499 साल बाद दिवाली पर दुर्लभ योग : गुरु व शनि खुद की राशियों में और शुक्र नीच राशि का




इस वर्ष शनिवार, 14 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। यह पर्व शनिवार को आने से तंत्र पूजा के लिए खास रहेगा। दीपावली पर गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेगा। शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच का रहेगा।  ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, दीपावली पर इन तीन बड़े ग्रहों का ये दुर्लभ योग 499 साल बाद बन रहा है।2020 से पहले 1521 में गुरु, शुक्र और शनि का ये योग बना था। उस समय 9 नवंबर को दीपावली मनाई गई थी। गुरु और शनि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले कारक ग्रह माने जाते हैं। ये दो ग्रह दीपावली पर अपनी राशि में होने से धन संबंधी कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने का समय रहेगा।




Comments


bottom of page