Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, market

#लोकसभाचुनाव के रिजल्ट से पहले शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 700 अंकों की तेजी
हाईलाइट
NDA सरकार की वापसी की उम्मीद से सेंसेक्स में 600 अंकों की तेजी सेंसेक्स 539.05 अंकों की बढ़त के साथ 39649.26 पर और निफ्टी 156.00 अंकों की बढ़त के साथ 11893.90 पर खुला
लोकसभा चुनाव 2019 की काउंटिंग में NDA 300 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। #NDA सरकार की वापसी की उम्मीद से शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा की तेजी आ चुकी है वहीं निफ्टी 12000 के एकदम करीब पहुंच गया है। इससे पहले सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 539.05 अंक या 1.38% की बढ़त के साथ 39649.26 पर और निफ्टी (NIFTY) 156.00 अंक या 1.33% की बढ़त के साथ 11893.90 पर खुला। लगभग 821 शेयर में तेजी, 118 शेयरों में गिरावट और 17 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ था।





Comments