top of page

Statement of Congress leaders Salman Khurshid, Kapil Sibal and Jairam Ramesh on Citizenship amendmen

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jan 19, 2020
1 min read

बयान: सलमान, सिब्बल,जयराम के CAA पर एक सुर, बोले- कानून लागू करने के अलावा विकल्प नहीं

📷

हाईलाइट

  • CAA लागू करने से नहीं कर सकते इनकार !

  • सलमान, सिब्बल, जयराम और आरिफ के एक सुर

  • CAA के खिलाफ दो राज्यों ने पास किया प्रस्ताव

नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस के तीन दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्बल और जयराम रमेश ने एक सुर में कहा, संवैधानिक रूप से राज्यों के लिए इस कानून को न मानना मुश्किल होगा। कपिल सिब्बल और जयराम रमेश केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बयान का समर्थन कर चुके हैं। अब इस रेस में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी शामिल हो गए हैं। खुर्शीद ने कहा, ''संवैधानिक रूप से, राज्य सरकार के लिए यह कहना मुश्किल होगा कि' हम संसद द्वारा पारित कानून का पालन नहीं करेंगे '  यदि सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करता है तो यह कानून की किताब पर बना रहेगा। अगर कुछ कानून की किताब पर है तो आपको कानून का पालन करना पड़ेगा, अन्यथा इसके अलग नतीजे हो सकते हैं'



Comments


bottom of page