top of page

The Blast in Pakistan's Lahore city, many people die on the spot

  • Writer: Dainik Bhaskar Hindi
    Dainik Bhaskar Hindi
  • May 8, 2019
  • 1 min read

पाकिस्तान: लाहौर में मशहूर सूफी दरगाह के बाहर ब्लास्ट, 9 की मौत 25 से ज्यादा घायल

📷

हाईलाइट

  • पाकिस्तान के लाहौर शहर में मशहूर दरगाह दाता दरबार के बाहर ब्लास्ट

  • ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत 24 से ज्यादा घायल

  • मामले की जांच में जुटी पाक पुलिस फोर्स

रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान के लाहौर शहर में मशहूर दरगाह दाता दरबार के बाहर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। पाक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस हमले में करीब 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की बेरिकेडिंग कर दी है।मामले की जांच शुरू हो गई है। बता दें कि दाता दरबार दक्षिण एशिया का एक विख्यात सूफी दरगाह है। यहां अनेक जगहों से लोग सजदा करने आते हैं। इस दरगाह में दाता गंज बख्श का स्थान है। जानकारों के मुताबिक वह इस जगह पर 11वीं में सदी में रहते थे।



आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंhttps://www.bhaskarhindi.com/news/blast-has-emerged-outside-the-famous-dargah-data-darbar-in-lahore-city-many-people-die-67298


Comments


bottom of page