top of page

Today is Congress National President Mr. Rahul Gandhi's birthday

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jun 19, 2019
1 min read

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी बधाई




हाईलाइट

  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज

  • कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

  • 19 जून 1970 को हुआ था राहुल गांधी का जन्म

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। राहुल आज भारतीय राजनीति में एक बड़ा नेता है। भारत के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवारों में से एक नेहरू-गांधी परिवार में जन्में राहुल देश की एक बड़ी कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज (बुधवार) सुबह से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उन्हें फोन कॉल ट्विटर के मध्यम से बधाई दे रहे हैं। वहीं सत्तापक्ष समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी राहुल गांधी को बधाई दी।




Comments


bottom of page