top of page

Vikram lander has been found by nasa moon mission, lunar reconnaissance orbiter

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Dec 3, 2019
1 min read

चंद्रयान-2: NASA ने ढूंढ निकाला विक्रम लैंडर का मलबा, तस्वीर आई सामने

📷

हाईलाइट

नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ निकाला नासा ने उपग्रह की तस्वीर जारी की है तस्वीर में नीले और हरे डॉट्स के माध्यम से विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर खुलासा किया है। नासा ने ट्वीट कर विक्रम लैंडर के मलबे की फोटो जारी की हैं। विक्रम लैंडर का मलबा चांद की सतह पर तय लैंडिंग साइट से 750 मीटर दूर मिला।


नासा ने अपने लूनर टोही यान कैमरा से क्लिक की तस्वीरों को शेयर किया है। फोटो में चंद्रमा पर साइट के परिवर्तन और उसके पहले व बाद के प्रभाव बिंदु को दिखाया गया है। तस्वीरों में नीले और हरे रंग के डॉट्स दुर्घटना से जुड़े हुए मलबे को दर्शाते हैं।



आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/vikram-lander-has-been-found-by-nasa-moon-mission-lunar-reconnaissance-orbiter-96965


Comments


bottom of page