top of page

Actress rinku singh nikumbh is passes away due to covid 19

Writer: Dainik Bhaskar Hindi
Dainik Bhaskar Hindi
Jun 4, 2021
1 min read

नहीं रही 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ, कोरोना से हुआ निधन



देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया। आए दिन हजारों लोग मर रहे है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों ने इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। टीवी और बॉलीवुड भी कोरोना महामारी से अछूता नहीं है। कई सेलेब्स की कोरोना संक्रमण की वजह से जान चली गई। बता दें कि, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में काम करने वाली एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ अब इस दुनिया में नहीं रही। कोरोना की वजह से उनका निधन हो गया है। रिंकू की रिपोर्ट कुछ समय पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में थी। बाद में उन्हें अस्पताल के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया लेकिन रिंकू को बचाया नहीं जा सका। जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते रिंकू ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।



आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/actress-rinku-singh-nikumbh-is-passes-away-due-to-covid-19-255425

Comments


bottom of page