Alia and Ranbir will soon be engaged, sister Riddhima gifted ring
- Dainik Bhaskar Hindi

- Jan 11, 2019
- 2 min read
आलिया और रणबीर जल्द करेंगे सगाई, बहन रिद्धिमा ने गिफ्ट की रिंग

बॉलीवुड में शादियों की बयार सी चल रही है। कुछ ने पिछले साल शादी कर ली और कुछ इस साल शादी की तैयारी कर रहें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक्टर वरुण धवन की नवंबर में शादी की खबरें आईं थी और बी-टाउन के नए नवेले जोड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जल्द सगाई करने की खबरें जोरों पर हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल जून में एक दूसरे को अपनी सगाई की अंगूठी पहना सकते हैं। वहीं रिपोर्ट ने अपने सूत्रों के हवाले से ये भी बताया है कि ये रोमांटिक जोड़ी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगी। गौरतलब है कि ये सितारे पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों के परिवारों ने भी इनके रिश्ते एक्सेप्ट कर लिया है। इसकी झलक न्यूईयर पर देखने को मिली। इस रोमांटिक जोड़ी ने न्यूयॉर्क में न्यू ईयर फैमिली के साथ मनाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की मां नीतू चाहती है कि दोनों जल्द ही सगाई कर लें। इसके लिए उन्होंने जून का महीना चुना है। वहीं ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। दोनों चाहते हैं कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद ही वो अपने रिश्ते में आगे बढ़े। हाल ही में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर गिफ्ट में गोल्ड प्लेट वाली रिंग दी थी, जिसके ऊपर AR लिखा हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ये दोनों सितारे जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों रिलीज होगी। इसके साथ आलिया भट्ट वर्तमान में अपनी फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। Source: Bhaskarhindi.com





Comments