Arjun kapoor and Malika arora spotted together at new year party
- Dainik Bhaskar Hindi

- Jan 2, 2019
- 2 min read
न्यू ईयर पर इस तरह नजर आए अर्जुन-मलाइका, हाथ पकड़ कर जाहिर किया प्यार

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अब अपने रिश्ते को किसी से छुपाना नहीं चाहते हैं। इसलिए अक्सर ही पार्टीज और डिनर डेट पर नजर आते रहते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने अब तक इस रिश्ते पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा है, इन दोनों का बार-बार साथ नजर आना सब कुछ कह जाता है। पिछले दिनों संजय कपूर के घर न्यू इयर की पार्टी में मलाइका और अर्जुन की जितनी तस्वीरें सामने आई हैं वो काफी कुछ कहती दिख रही हैं। हालांकि, दोनों की अक्सर ही ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों नजर आ रही हैं। हाल ही में रितेश सिद्धवानी के घर क्रिसमस पार्टी पर भी दोनों साथ नजर आए थे। लंबे वक्त तक अपनी रिलेशनशिप को पर्दे के पीछे रखने के बाद अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खुलकर सामने आना शुरू कर दिया है दोनों ही कलाकार हाल ही में हाथों में हाथ लिए नजर आए। अर्जुन ब्लैक जींस टीशर्ट पहने हुए थे और मलाइका ब्राउन कलर के वनपीस में थीं। दोनों पिछले काफी वक्त से अपने रिश्ते को छिपाते रहे हैं लेकिन अब देखना होगा कि क्या साल 2019 में दोनों इस रिश्ते को मुकम्मल करते हैं या नहीं।

अर्जुन और मलाइका
अर्जुन और मलाइका इससे पहले भी कई बार साथ में नजर आते रहे हैं। डिनर डेट्स से लेकर छुट्टियां मनाने तक दोनों को साथ में देखा जाता रहा है। इस बार दोनों साथ में नजर आए संजय कपूर की न्यू ईयर पार्टी में। अर्जुन और मलाइका ज्यादातर वक्त हाथों में हाथ लिए साथ में ही नजर आए।

मलाइका हाथ थामें अर्जुन
अर्जुन और मलाइका सिर्फ साथ में दिखे ही नहीं थे बल्कि दोनों एक ही गाड़ी में इवेंट प्लेस तक पहुंचे भी थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में साथ नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा के भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि साल 2019 में परी शादी कर लेंगी। Source: Bhaskarhindi.com
















Comments