Bollywood Actor Arjun Kapoor Birthday Know About His Personal Life

Arjun Kapoor b'day: अपने रिलेशन को लेकर रहते हैं सुर्खियों में, ऐसे की कॅरियर की शुरुआत
📷
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। अर्जुन आज ही के दिन यानी 26 जून 1985 को मुम्बई में जन्मे थे। अर्जुन, जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की बहन का नाम अंशुला कपूर है। वहीं श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली मां हैं और जान्हवी- खुशी कपूर उनकी सौतेली बहन हैं। अर्जुन कपूर की पहली फिल्म 'इश्कजादे' थी और फिल्म रिलीज के पहले ही अर्जुन की मां मोना शौरी कपूर का निधन हो गया था। इस बात का उनके दिल पर गहरा असर हुआ। आज अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उन्हें बहुत खूबसूरत गिफ्ट मिला है। दरअसल, अर्जुन के इंस्टाग्राम पर दस मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को जाहिर करने के लिए अर्जुन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है और सभी फैंस को शुक्रिया कहा है। अर्जुन के बर्थडे पर जानें उनके बारे में कुछ खास बातें।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/bollywood-actor-arjun-kapoor-birthday-know-about-his-personal-life-71528





Comments