Indian audience troll to Gucci because they are selling Indian Kurta for two point five lakh

500 के भारतीय कुर्ते को 2.5 लाख में बेच रहा Gu, कंपनी पर फूटा लोगों का गुस्सा

भारतीय पोषाक दुनियाभर में पहने जाते हैं क्योंकि, भारतीय नागरिक सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी काबिलियत का परचम लहरा रहे है। आपने एक से बढ़कर एक फेमस और लंग्जरी ब्रांड के सामान बिकते हुए देखे होंगे। लेकिन क्या कभी भारतीय कुर्ती की तरह दिखने वाले "लिनेन काफ्तान" को लाखों में बिकते देखा है? जी हां, सही पढा आपने। वर्ल्ड का फेमस इटालियन फैशन ब्रांड गुच्ची का नाम तो आप सब ने सुना होगा। गुच्ची कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, गुच्ची ने इंडियन ट्रेडिशनल कुर्ती की तरह दिखने वाला लिनेन के काफ्तान की कीमत अपने वेबसाइट पर 2.5 लाख रु बताई है, जिसका मतलब हैं कि, कंपनी इसे 2.5 लाख में बेच रही है। जब लोगों की नजर इस पर गई तो उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा।





Comments