Kangana Ranaut’s sister Rangoli issue warning to Hrithik Roshan

कंगना-ऋतिक विवाद ने एक बार फिर पकड़ी हवा, रंगोली ने ऋतिक पर साधा निशाना
कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का विवादों से रिश्ता बहुत पुराना है। खासकर कंगना और ऋतिक रोशन के विवादों के किस्से तो मशहूर हैं। एक बार फिर इस विवाद ने हवा पकड़ी है। दरअसल, दोनों की फिल्म 'मेंटल है क्या 'और 'सुपर 30' की रिलीजिंग डेट क्लैश होने के कारण दोनों के विवादों को हवा मिल गई है। इस मामले में कंगना की बहन रंगोली ने ऋतिक पर जमकर निशाना साधा।
रंगोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट किए और ऋतिक पर कंगना के खिलाफ निगेटिव पीआर कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''ऐसे आदमी से क्या उम्मीद कर सकते हैं युद्ध क्षेत्र में मिलने के बजाय पीठ पर वार करना पसंद करता है। जितना तू और तेरा पीआर कंगना को गिराएगा उतना ही वो तेरी मारेगी। अब तक वो इस बारे में नहीं सोचती थी मगर अब तू देख...जादू''





Comments