Makers approached to bollywood actress bhumika chawla for bigg boss 15

बिग बॉस-15 में हिस्सा लेने वाली है सलमान खान की ये गर्लफ्रेंड! कर चुके हैं साथ काम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का विवादित टेलीविजन शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। सलमान इस शो का हर सीजन होस्ट करते है। उनके फैंस को हमेशा शो का इंतजार रहता है। बिग बॉस-15 को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। दरअसल, सलमान की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड रही भूमिका चावला सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूमिका को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। बता दें कि, एक वक्त था जब सलमान और भूमिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। क्योंकि इन दोनों ने फिल्म "तेरे नाम" में साथ काम किया था, जिसमें भूमिका ने सलमान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/makers-approached-to-bollywood-actress-bhumika-chawla-for-bigg-boss-15-255786





Comments