top of page

Priyanka chopra is 2nd celebrity in world who made this record

  • Writer: Dainik Bhaskar Hindi
    Dainik Bhaskar Hindi
  • Feb 8, 2019
  • 2 min read

प्रियंका दूसरी ऐसी सेलिब्रिटी, जिन्होंने बनाया ये रिकॉर्ड

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra is 2nd celebrity in world who made this record

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन गई है। उनकी अदायगी के चर्चे सिर्फ​ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छाए हुए हैं। हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वाटिंको में काम करने के बाद, उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। अभी तक उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और एक फिल्म इसेंट इट रोमैंटिक जल्द ही रिलीज होने वाली है। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने के बाद, हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमाया है। हाल ही में प्रियंका को एक खास उपलिब्ध मिली है। 

प्रियंका का स्टारडम सिर्फ भारत और अमेरिका जैसे देशों में ही बल्कि ​अन्य देशों में भी है। हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में प्रियंका अपने वैक्स स्टैच्यू का उद्घाटन करते देखी जा रही हैं। आपको बता दें कि विटनी हाउसट्न के बाद प्रियंका दूसरी ऐसी सेले​ब्रिटी बन गई हैं, जिनके छ: वैक्स स्टैचू हैं। प्रियंका के वैक्स स्टैचू न्यूयॉर्क के अलावा लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी है।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के सा​थ अपनी शादीशुदा​ जिंदगी भी व्यस्त हैं। उन्होंने लंबे समय से अपने काम से ब्रेक ले रखा है, लेकिन अब वह अपनी हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पिक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अमेरिका के एक चैट शो में उन्होंने निक के बारे में खुलकर बात की थी। वर्क प्लेस की बात की जाए तो प्रियंका अपनी फिल्म स्काई इज़ पिंक में बिजी हैं। यह फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और इसके बावजूद वह एक मोटिवेशनल स्पीकर बनती हैं। इस फिल्म में आयशा के किरदार में जायरा वसीम हैं और उनके साथ फरहान अख्तर है। बॉलीवुड की बात की जाए तो तीन साल बाद बॉलीवुड में दुबारा वापसी कर सकती हैं। Source: Bhaskarhindi.com

Comments


bottom of page